Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन फर्नांडीस! - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन फर्नांडीस!

रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन फर्नांडीस!

0
रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन फर्नांडीस!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अस्सी के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान रोहित ने इस फिल्म पर काफी काम किया है और अब स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली गई है और बहुत जल्द शूटिंग भी शुरू होती दिख सकती है। चर्चा है कि ‘अंगूर’ के रीमेक में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीस को कास्ट कर रहे हैं।

सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अब तीसरी बार रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये जोड़ी साथ नजर आ सकती है। अंगूर में रणवीर के रोल को लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह फिल्म में डबल रोल में दिखने वाले हैं। वे अंगूर में संजीव कुमार वाला किरदार निभाते दिखेंगे।