
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में जैकलीन फर्नांडीस के साथ जोड़ी जमा सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका होगी।
अजय देवगन और रणवीर सिंह के बाद रोहित की इस फिल्म में अब अक्षय कुमार पुलिस वाले के रोल में नजर आने वाले हैं। काफी समय से इस फिल्म के लिए फीमेल लीड ढूंढी जा रही है।
पहले फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ का नाम तय माना जा रहा था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलीन फर्नाडीस नजर आएंगी। फिल्म के लिए उनका नाम फाइनल हो चुका है।
अक्षय और जैकलीन की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को पहले भी दर्शक पसंद कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी इससे पहले हाउसफुल और ब्रदर्स फिल्म में नजर आई थी। सूर्यवंशी फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं।