

सीकर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जैविक विधि से तैयार नौ किलोग्राम की गोभी भेंट की गई हैं।
सीकर जिले में अजीतगढ़ के कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री के लिए नामित जगदीश पारीक ने गुरुवार को जयपुर में गहलोत से मुलाकात कर उन्हें जैविक विधि से तैयार नौ किलोग्राम की गोभी भेंट की।
पारीक जैविक पैदावार से लिम्बा बुक में नाम दर्ज करवाकर गोभी के पैदावार में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इस मौके गहलोत ने केन्द्र सरकार द्वारा पारीक को पद्मश्री के लिए नामित करने पर शुभकामनाएं दी।