Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jahnavi Kapoor expresses love to Rajkumar Rao - जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव से इंस्‍टाग्राम पर प्‍यार का इजहार किया - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव से इंस्‍टाग्राम पर प्‍यार का इजहार किया

जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव से इंस्‍टाग्राम पर प्‍यार का इजहार किया

0
जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव से इंस्‍टाग्राम पर प्‍यार का इजहार किया
Jahnavi Kapoor expresses love to Rajkumar Rao
Jahnavi Kapoor expresses love to Rajkumar Rao
Jahnavi Kapoor expresses love to Rajkumar Rao

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का राजकुमार राव के प्रति क्रश रहा है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी कपूर इंडस्‍ट्री की सबसे चर्चित स्‍टार किड्स में से एक हैं।

सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस हैं जो उन्‍हें फॉलो करते हैं। जाह्नवी कई लोगों का क्रश भी हैं लेकिन जाह्नवी का क्रश कौन है इसकी जानकारी लोगो को नही थी। जाह्नवी ने बताया कि वह लंबे समय से राजकुमार राव को पसंद कर रही हैं। यही नहीं, उन्‍होंने अपने प्‍यार का इजहार इंस्‍टाग्राम पर भी किया है।

जाह्नवी ने कहा कि उन्हें नही पता कि वह इससे कैसे डील करें और अक्सर उन्‍हें यह अजीब लगता है। जाह्नवी ने बताया कि उन्‍होंने कई सारे कॉमेंट्स किए जब उनका अकाउंट पब्‍लिक के लिए वेरिफाइड नहीं था। उस वक्‍त वह प्राइवेट अकाउंट था। वह इन दिनों गुंजन सक्‍सेना की बायॉपिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की ‘तख्‍त’ में भी काम करने वाली हैं।