Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जय जगत 2020 अन्तरराष्ट्रीय पदयात्रा का अजमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer जय जगत 2020 अन्तरराष्ट्रीय पदयात्रा का अजमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

जय जगत 2020 अन्तरराष्ट्रीय पदयात्रा का अजमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

0
जय जगत 2020 अन्तरराष्ट्रीय पदयात्रा का अजमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

अजमेर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली से जिनेवा तक शांति पदयात्रा जय जगत 2020 का मंगलवार को जयपुर रोड पर भव्य स्वागत किया गया।

महात्मा गांधी के परस्पर सौहार्द, शांति, अहिंसा, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन का संदेश दे रही पदयात्रा में डॉ बनय सिंह, ब्रेजी जॉनसन, श्रुति पार्थ शामिल हैं।

पदयात्रा सदस्य ब्रेजी जॉनसन ने बताया की 2 अक्टूबर 2019 को दिल्ली के राजघाट से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा 2 अक्टूबर 2020 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में सम्पन्न होगी। पदयात्रा में शामिल 50 पदयात्री 365 दिनों में 10000 से भी अधिक किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि विश्व में गांधी ही भविष्य है। जॉनसन ने युवा एवं छात्रों को गांधीजी के संदेशों का प्रचार प्रसार करने का आहवान किया।

अजमेर-किशनगढ़ मार्ग पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मुन्ना लाल अग्रवाल, डॉ सुनीता पचौरी, पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेंद्र गोयल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, डॉ एलके व्यास, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित, भरत गोयल, छात्र नेता लोकेश चारण, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन, शिक्षक नेता विजय सोनी, कर्मचारी नेता अजय बंसल, व सुशीला गहलोत ने स्वागत किया।