Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jain Social Group Classic Ajmer news-अजमेर : जैन सोशल ग्रुप क्लासिक ने किए सेवा कार्य - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : जैन सोशल ग्रुप क्लासिक ने किए सेवा कार्य

अजमेर : जैन सोशल ग्रुप क्लासिक ने किए सेवा कार्य

0
अजमेर : जैन सोशल ग्रुप क्लासिक ने किए सेवा कार्य

अजमेर। जैन सोशल ग्रुप क्लासिक की ओर से श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में लोहागल रोड स्थित अपना घर आश्रम में मानसिक विमंदित महिलाओं और पुरुषों को फल वितरित किए। इस सेवा कार्य में रवि भंडारी, सुनील-अनिता कोठारी, राज कुमार-ममता बोथरा, प्राची पोखरणा, सुमित रियावाला, डॉ मीनल खासगीवाला, मुकेश-मोन्टू कर्नावट, नीता कांकरिया आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

इसी तरह बीमार जानवरों के खरेखडी स्थित अस्पताल टोल्फा में 20 किलो दूध और 15 किलो ब्रेड खिलाई गई। इस दौरान ग्रुप के सदस्य सुनील बांटिया, सुनील कोठारी, प्रेम चंडालिया, अमित पोखरणा, मुकेश कर्नावट ने सेवाएं दीं। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजन किया कर विजेता प्रतिभागियों को क्लासिक ग्रुप की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए।

16 अप्रेल को कच्ची बस्तियों में गरीब बच्चों को मिठाई एवं फल वितरण किया जाएगा। 17अप्रेल को पक्षियों के लिए 501 परिन्डे और अन्न चुगने वाली बॉटल का वितरण निशुल्क किया जाएगा।