Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर : भाजपा ने अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर : भाजपा ने अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

जयपुर : भाजपा ने अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
जयपुर : भाजपा ने अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने युवा, महिला और जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आज यहां प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं अन्य नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चौधरी का पुतला फूंका। ये लोग भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर रैली के रुप में सिविल लाइंस फाटक की तरफ बढ़े और नारेबाजी करके प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

इस अवसर पर डा पूनियां ने मीडिया से कहा कि चौधरी ने राष्ट्रपति पर इस तरह की टिप्पणी कर देश के संविधान, तिरंगे एवं जनजाति महिला का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि कांग्रेस के नेता सत्ता में न आने की आशंका के चलते घबराहट में विचलित होकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश एवं राजस्थान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं वे संविधान को क्या समझेंगे। इस मामले में चौधरी के माफी मांग लेने के सवाल पर डा पूनियां ने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं हैं और इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।