Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महापौर चुनाव : जयपुर के दोनों निगमों में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी - Sabguru News
होम Breaking महापौर चुनाव : जयपुर के दोनों निगमों में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

महापौर चुनाव : जयपुर के दोनों निगमों में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

0
महापौर  चुनाव : जयपुर के दोनों निगमों में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

जयपुर। राजस्थान में नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर और जयपुर हैरिटेज में महापौर के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने जयपुर ग्रेटर से दिव्या सिंह और जयपुर हैरिटेज से मुनेश गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने ग्रेटर से सौम्या गुर्जर और हैरिटेज से निर्दलीय कुसुम यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कुसुम यादव भाजपा की ही सदस्य रही हैं। पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर वह पार्टी से विद्रोह करके निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ीं और वार्ड 74 से 239 मताें से विजयी रहीं। इस वार्ड में खास बात यह रही कि भाजपा की घोषित प्रत्याशी मुन्नी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

जयपुर हैरिटेज में दोनों ही दलों को बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस को 47 जबकि भाजपा को 42 सीटें मिली हैं, शेष 11 में निर्दलीय जीते हैं। भाजपा को मजबूरी में कुसुम यादव को अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा। हालांकि उसे यहां किसी तरह की उम्मीद नहीं है। दरअसल कांग्रेस के 47 पार्षद होने के साथ ही यहां 11 जो निर्दलीय जीते हैं उनमें आठ मुस्लिम है। जाहिर है यहांं नतीजा क्या रहना है यह भाजपा भलीभांति जानती है।

दूसरी ओर जयपुर ग्रेटर में भाजपा का स्पष्ट बहुमत है। उसे यहां 150 वार्डों में 88 जीत मिली है, लिहाजा उसका मेयर बनना तय है। भाजपा ने यहां से डॉ सौम्या गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है जो उच्च शिक्षित होने के साथ ही महिला आयोग की सदस्य रह चुुकी हैं। किसी समय वह काफी प्रभावशाली रहीं हैं। उनकी मदद के लिए पार्टी ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका को उनका मुख्य चुनाव अभिकर्ता नियुक्त किया है।

जानकारों के मुताबिक फिलहाल किसी तरह के उलटफेर की संभावना नहीं है, लिहाजा जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस और ग्रेटर में भाजपा का मेयर चुना जाना तय माना जा रहा है।

जोधपुर में महापौर के उम्मीदवार घोषित

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के दोनों निगमों के महापौर के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

जोधपुर नगर निगम दक्षिण में भाजपा ने वनिता सेठ और नगर निगम उत्तर में डॉ. संगीता सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं गुटबाजी में फंसी कांग्रेस ने दक्षिण नगर निगम से पूजा पारीक और उत्तर में कुंती देवड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नगर निगम दक्षिण में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है जबकि उत्तर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत है। लिहाजा वनिता सेठ और कुंती देवड़ा का महापौर चुना जाना तय माना जा रहा है।