Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर नगर निगम की महिला अधिकारी 20 हजार रूपए घूस लेते अरेस्ट
होम Headlines जयपुर नगर निगम की महिला अधिकारी 20 हजार रूपए घूस लेते अरेस्ट

जयपुर नगर निगम की महिला अधिकारी 20 हजार रूपए घूस लेते अरेस्ट

0
जयपुर नगर निगम की महिला  अधिकारी 20 हजार रूपए घूस लेते अरेस्ट
Jaipur Municipal corporation Assistant Revenue Officer sangeeta jain arrested for taking bribe
Jaipur Municipal corporation Assistant Revenue Officer sangeeta jain arrested for taking bribe

जयपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने गुरुवार को जयपुर नगर निगम की सहायक राजस्व अधिकारी संगीता जैन को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरों के महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि नगर निगम की मानसरोवर शाखा में कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी संगीता जैन ने परिवादी के यूडी टेक्स रिफंड करने की एवज में यह रिश्वत ली थी।

परिवादी ने बताया कि उसकी जयपुर स्थित फैक्ट्री पर फरवरी 2017 में यूडी टैक्स के रूप में 4 लाख 23 हजार की रसीद काट दी गई जिसकी राशि जमा भी करवा दी गई।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार नगर निगम की ओर से 50 हजार रूपए का ही टेक्स बनता था और शेष राशि का रिफंड नहीं किया जा रहा था। जैन ने इस राशि को रिफंड करने की एवज में 50 हजार रूपए की मांग की थी। इस पर परिवादी ने उसे 25 हजार रूपए पहले दे दिए थे।

मित्तल ने बताया कि परिवादी द्वारा आज रिश्वत की शेष राशि में से 20 हजार रूपए सहायक राजस्व अधिकारी को दिए गए जिसके बाद टीम ने दबिश देकर उससे रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। ब्यूरों ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।