Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर नगर निगम हेरिटेज में 55 एवं ग्रेटर में 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट - Sabguru News
होम Headlines जयपुर नगर निगम हेरिटेज में 55 एवं ग्रेटर में 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में 55 एवं ग्रेटर में 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट

0
जयपुर नगर निगम हेरिटेज में 55 एवं ग्रेटर में 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट

जयपुर। राजस्थान में जयपुर नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर के आम चुनाव 2020 के अन्तर्गत मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि संवीक्षा के बाद नगर निगम जयपुर हैरिटेज में 100 वार्डों में 55 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट हुए हैं एवं 543 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं। कुल 508 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं।

नेहरा ने बताया कि जयपुर नगर निगम गे्रेटर के कुल 150 वार्डों में कुल 72 नाम निर्देशन पत्र रिजेक्ट हुए हैं एवं कुल 874 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं। कुल 822 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही मिले हैं।