Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खुद शादी करने के लिए उजाडा प्रेमिका का सुहाग - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur खुद शादी करने के लिए उजाडा प्रेमिका का सुहाग

खुद शादी करने के लिए उजाडा प्रेमिका का सुहाग

0
खुद शादी करने के लिए उजाडा प्रेमिका का सुहाग

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कोटपूतली में घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो लोग रात करीब एक बजे युवक के घर में घुसे, पहले उसकी पिटाई की फिर सिर में गोली मारकर भाग छूटे। चर्चा है कि हमलावरों में से एक युवक की पत्नी से शादी करना चाहता था।

कोटपूतली के खडब गांव का रहने वाला भोलाराम गुर्जर पेशे से ट्रक ड्राइवर है। सात साल पहले उसने लव मैरिज की थी। तीन साल से वह सेमाला में अमाई कॉलोनी के पास मकान बनाकर मां, पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था।

शुक्रवार रात को वह खाना खाकर बाहर वाले कमरे में सो गया। दूसरे कमरे में पत्नी व दोनों बेटे सो रहे थे। मां भी तीसरे कमरे में अकेली सो रही थी। रात को करीब एक बजे दो लोग घर में घुस आए। दोनों ने भोलाराम की पिटाई की और पिस्टल निकालकर भोलाराम पर सिर पर फायर कर दिया। भोलाराम वहीं पर अचेत हो गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज होने पर मां, पत्नी व दोनों बच्चे कमरे से निकल कर आए। इस बीच दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। मां और पत्नी चीख पुकार करने लगी। इस दौरान मृतक की मां ने गोली चलाने वाले एक आरोपी नवीन जाट को पहचान लिया।

फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी घरों से निकल कर आए। उन्होंने देखा कि भोलाराम लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। उसकी मां और पत्नी पास में बैठी रो रही थी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पड़ोसियों ने भोलाराम को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भोलाराम गुर्जर की गांव के ही नवीन जाट से कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। वह अक्सर घर पर भी आता था। भोला की पत्नी से उसके संबंध बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नवीन जाट भोलाराम की पत्नी से प्रेम करता है। दोनों के बीच संबंध भी हैं। नवीन ने भोला की पत्नी से शादी करने के लिए ही उसको गोली मार दी। एएसपी कोटपूतली सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब टीम बुलाई गई। डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया।