Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jaipur Reservation Lottery 2019 for Municipal Corporation Wards - Sabguru News
होम Headlines जयपुर: नगर निगम के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली

जयपुर: नगर निगम के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली

0
जयपुर: नगर निगम के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली
Jaipur: Reservation Lottery for Municipal Corporation Wards
Jaipur: Reservation Lottery for Municipal Corporation Wards

जयपुर राजस्थान में आगामी नगर निकायों के चुनाव के मद्देनजर जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की आज आरक्षण लॉटरी निकाली गई।

जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह यादव की मौजदूगी में कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 19, अनुसूचित जन जाति के छह वार्ड आरक्षित किये गये। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 32 वार्ड आरक्षित किये गये जबकि 93 वार्ड सामान्य रहेंगे। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या एक, 18, 84, 113, 117 एवं 137 आरक्षित किये गये। इसी तरह अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 74 एवं 76 आरक्षित किये गये है।

अनुसूचित जाति (पुरुष) के लिए वार्ड संख्या 30, 61, 62, 75, 78, 81, 82, 85, 88, 95, 96, 89 एवं 106 एवं अनुसूचित जनजाति (पुरष) के लिए वार्ड संख्या 80, 83, 79 एवं 108 आरक्षित किया गया है। इसी तरह महिला सामान्य के लिए 31 वार्ड आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड संख्या 59, 52, 69, 104, 5, 33, 41, 20, 77,133 ,116,29, 143, 24, 9, 90, 110, 111, 23, 2, 99, 120, 121, 130, 22, 11, 27, 123, 97, 141, 38 शामिल है। इसके अलावा ओबीसी के लिए वार्ड संख्या 3, 7, 10, 25, 26, 34, 35, 40, 42, 43, 68, 144, 132, 100, 37, 91, 44, 71, 122, 128, 129, 138, 112, 115,, 147, 58, 114, 60, 136, 124, 87 एवं 117 आरक्षित किये गये है।

इसी तरह ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 35, 42, 47, 17, 60, 34, 91, 32, 132 एवं 87 आरक्षित किये गये है। लॉटरी प्रक्रिया शुरु होने के बाद भाजपा विधायकों ने परिसीमन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान कुछ देर लॉटरी प्रक्रिया को रोकना भी पड़ा।

उल्लेखनीय है कि परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 91 से बढ़कर 150 हो गई।