Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jaipur shastri nagar rape case viral internet service ban - Sabguru News
होम Breaking जयपुर शास्त्री नगर, पहले दुष्कर्म फिर 2 घंटे बाद अधमरी हालत में घर छोड़ भागे दुष्कर्मी – इंटरनेट सेवाएं बंद

जयपुर शास्त्री नगर, पहले दुष्कर्म फिर 2 घंटे बाद अधमरी हालत में घर छोड़ भागे दुष्कर्मी – इंटरनेट सेवाएं बंद

0
जयपुर शास्त्री नगर, पहले दुष्कर्म फिर 2 घंटे बाद अधमरी हालत में घर छोड़ भागे दुष्कर्मी – इंटरनेट सेवाएं बंद

जयपुर राज. | शहर के शास्त्री नगर में सोमवार देर शाम को एक युवक सात साल की बच्ची को उसके पापा का दोस्त बनकर आया और अगवा करके ले गया। इसके बाद अमानीशाह के नाले में बच्ची से दुष्कर्म किया और करीब 2 घंटे बाद बच्ची को लहूलुहान स्थिति में लावारिस हालत में छोड़ भाग गया।

इस दर्दनाक वारदात का पता चलने पर परिजनों ने बच्ची को कांवटियां अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर से बच्ची को जेके लॉन अस्पताल रैफर कर दिया गया। इस बीच सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ कांवटिया अस्पताल में जमा हो गई। चारों तरफ के रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए। दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस और उच्चा-धिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर देर रात ही आरोपी की तलाश में निकल गईं। माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी समझाइश करने लगे लेकिन गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं थे। रात डेढ़ बजे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद भारी भीड़ ने इंदिरा नगर कॉलोनी में वाहनों के शीशे फोड़ दिए। यह घटना सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई। सोमवार की दोपहर तक आरोपी का पता नहीं चल सका।

मंगलवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी दुष्कर्म की शिकार बच्ची से मुलाकात करने जे.के. लोन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स और बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। बच्ची से भी मिले। प्रताप सिंह ने कहा कि बच्ची की हालत में सुधार है। मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। ऐसे दुष्कर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है। उसे कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मामले में राजनीति ना करें।

पुरे मामले में पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची पूर्णतया सुरक्षित है और अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में है। दोषी की तलाश और गिरफ्तारी हेतु जयपुर पुलिस द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा हैं। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। कृपया इन अफवाहों को नज़र अंदाज़ करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भारी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी प्रकार की धार्मिक गतिविहि न फैले इसके लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की जा सकती हैं।