Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jaiswal appointed BJP president in Bihar and Punia Rajasthan - Sabguru News
होम Bihar संजय जयसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त

संजय जयसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त

0
संजय जयसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त
Jaiswal appointed BJP president in Bihar and Punia Rajasthan
Jaiswal appointed BJP president in Bihar and Punia Rajasthan
Jaiswal appointed BJP president in Bihar and Punia Rajasthan

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सतीश पुनिया को राजस्थान तथा सांसद संजय जयसवाल को पार्टी की बिहार ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पुनिया जयपुर की आमेर सीट से विधायक हैं। वे वर्तमान में राजस्थान में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता है तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जयसवाल और पुनिया को क्रमश: बिहार और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है।

सांसद नित्यानंद राय इससे पहले पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष थे। पिछले लोकसभा चुनाव में फिर से राय को निर्वाचित होने के बाद गृह राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही राज्य में नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। भाजपा नेताओं ने पुनिया व जयसवाल के अध्यक्ष नियुक्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।