Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
4 साल कोई विकास नहीं कर पाए, अब जनता को ठगने चले : गजेन्द्र सिंह शेखावत - Sabguru News
होम Rajasthan Baran 4 साल कोई विकास नहीं कर पाए, अब जनता को ठगने चले : गजेन्द्र सिंह शेखावत

4 साल कोई विकास नहीं कर पाए, अब जनता को ठगने चले : गजेन्द्र सिंह शेखावत

0
4 साल कोई विकास नहीं कर पाए, अब जनता को ठगने चले : गजेन्द्र सिंह शेखावत

कोटा/बारां। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजस्थान सरकार ने गैस के दाम कम करने की घोषणा की है। जनता इनके आचरण को देखकर वोट देगी, गैस के दाम देखकर नहीं। इससे कुछ होने वाला नहीं है। चार साल में कोई विकास नहीं कर पाए और अब जनता को ठगने चले हैं।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री मंगलवार को कोटा और बारां के प्रवास पर रहे। सोमवार देर रात रेल द्वारा कोटा स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह से उनका स्वागत किया। शेखावत ने स्टेशन पर इतनी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

बारां में राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में भागीदारी करने कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए शेखावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि प्रताप चौक और कॉलेज तिराहा रोड पर आए साथियों को देखकर मुझे महसूस हुआ, इस स्नेह को शब्द नहीं दिए जा सकते। यह तो उनका आशीर्वाद है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बारां के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मीडिया से रू-ब-रू हुए। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने गैस के दाम कम करने की घोषणा की है। जनता इनके आचरण को देखकर वोट देगी, गैस के दाम देखकर नहीं, इससे कुछ नहीं होने वाला है। चार साल में कोई विकास नहीं कर पाए। अब जनता को ठगने चले हैं। राजस्थान भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों और अपराधियों की शरणस्थल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था कायम करने में राज्य सरकार नाकाम रही है। मुख्यमंत्री विकास छोड़कर सरकार बचाने में लगे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर शेखावत ने कहा कि भारत का विभाजन राहुल गांधी के दादा-परदादा ने किया। पड़ोसी देशों को भारत की जमीन एक टेबल पर बैठकर दे दी और यह भारत जोड़ने चले हैं। जो शर्ट और टी-शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। वो दाढ़ी बढ़ाकर देश जोड़ने चले हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है। विधायक मदन दिलावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा हेमराज मीणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ मौजूद रहे।

छात्रशक्ति के बीच आकर मिलती है नई सोच

केंद्रीय मंत्री शेखावत बारां के राजकीय महाविद्यालय, कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय और राजकीय कला महाविद्यालय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छात्रशक्ति के बीच आकर नई सोच मिलती है। उनके समक्ष देश-दुनिया के विचार रखकर मैं स्वयं को नई पीढ़ी के अनुसार अपडेट करता हूं। उन्होंने इस गरिमामय समारोह में आमंत्रित करने के लिए आभार भी जताया।