Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CM गहलोत प्रदेश नहीं बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं : गजेन्द्र सिंह शेखावत - Sabguru News
होम Headlines CM गहलोत प्रदेश नहीं बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

CM गहलोत प्रदेश नहीं बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

0
CM गहलोत प्रदेश नहीं बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली/जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाया कि उन्हें प्रदेश की चिंता नहीं है, वो केवल विधायकों की बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं।

करौली जिले में विधायक भरोसी लाल जाटव पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई और उनके बाल-बाल बचने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि जब राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा द्वारा स्वयं मुख्यमंत्री को छह महीने से प्रदेश में चल रहे अवैध खनन और भू-माफिया की दबंगई के विषय में लगातार अवगत कराया जा रहा हो, लेकिन फिर भी अशोक गहलोत उस विषय का संज्ञान ना लें तो समझ में यही आता है कि सत्ता की राजनीति में मुख्यमंत्री केवल विधायकों की बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं। असल धरातल पर प्रदेश की चिंता उनका विषय नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के रमेश मीणा ने इस घटना की निंदा की है, लेकिन साथ ही खुद के कांग्रेस प्रशासन में अपने आप के असहाय होने की पुष्टि भी कर दी है। छह महीने पहले मुख्यमंत्री को इस स्थिति से अवगत करवाने के बावजूद ऐसी घटनाओं का होना प्रदेश की कानून व्यवस्था और आम जनता के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोरोना और पेट्रोल को जोड़ते हुए किए गए ट्वीट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शेखावत ने ट्वीट किया कि कभी सोचा नहीं था कि वैश्विक संकट के दौरान इतनी पुरानी पार्टी ऐसे निम्न स्तरीय हथकड़ों का सहारा लेगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अभी तक 2008 में राहुल द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के साथ साइन किए गए गुप्त समझौते को जगजाहिर नहीं किया है। भारत इसका इंतजार कर रहा है।

राहुल गांधी पर कसा तंज