Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सफदरजंग अस्पताल में संत विजय दास से की मुलाकात - Sabguru News
होम Breaking गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सफदरजंग अस्पताल में संत विजय दास से की मुलाकात

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सफदरजंग अस्पताल में संत विजय दास से की मुलाकात

0
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सफदरजंग अस्पताल में संत विजय दास से की मुलाकात

नई दिल्ली/जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाररत संत बाबा विजय दास से मुलाकात की।

राजस्थान में अवैध खनन के विरोध में 20 जुलाई को भरतपुर के डीग में विजय दास ने अग्नि स्नान कर लिया था। शेखावत ने चिकित्सकों से विजय दास की रिकवरी के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने उनकी देखभाल में लगे साथियों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

अवैध खनन को लेकर सांगोद के कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर भी केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी को “कांख में छोरा गांव में ढिंढोरा” से इशारा दिया है कि अवैध खनन रोकने के लिए उन्हें क्या करना होगा? इस मामले में खान मंत्री का जिला ही नंबर वन है।

कांग्रेस के ही विधायक का अपने मुखिया से पूछना कि क्या अवैध खनन रोकने के लिए अपना जीवन खतरे में डालकर संदेश देना होगा? एक बड़ा सवाल है। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी को जुबानी जमाखर्च के बजाय कड़ा निर्णय लेकर दिखाना चाहिए।