Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अपराध रोकने में गहलोत सरकार नाकाम : गजेन्द्र सिंह शेखावत - Sabguru News
होम Headlines अपराध रोकने में गहलोत सरकार नाकाम : गजेन्द्र सिंह शेखावत

अपराध रोकने में गहलोत सरकार नाकाम : गजेन्द्र सिंह शेखावत

0
अपराध रोकने में गहलोत सरकार नाकाम : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्था न में बढ़ते अपराधों और अराजकता पर कांग्रेस सरकार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने में गहलोत सरकार नाकाम रही है।

बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में कानून-व्यमवस्थाी पूर्ण रूप से छिन्नन-भिन्नं हो गई है। महिलाओं के प्रति अत्यााचार और अपराध से लेकर पुलिस का इकबाल खत्मा हुआ है। आए दिन पुलिस थानों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस थाने से अपराधी छुड़ाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर बजरी माफिया हावी होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब खुद दर्शाता है कि सरकार का नियंत्रण प्रशासन से समाप्तव होता जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग का भी दायित्व है, इस कारण से प्रदेश की कानून-व्यवस्था उन्हीं के जिम्मेदारी है। शेखावत ने तंज कसा कि सरकार इस रोग की समाप्ति के लिए केवल तबादले करने के अतिरिक्त् कुछ नहीं कर पा रही है। मैं कई बार कह चुका हूं कि सरकार को राज्य की कानून-व्यदवस्थार को सुधारने पर ध्या न देने की आवश्यरकता है।

बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

पश्चिम बंगाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले 4 दशक से अराजकता का शासन है। भय, भूख और भ्रष्टाबचार की राजनीति चलने के साथ सिंडीकेट तथा क्ललब की जबरन वसूली से पीड़ित जनता में परिवर्तन की आंधी चल रही है। बंगाल की जनता परिवर्तन का मानस बना चुकी है और भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले पांच साल में भाजपा के 140 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्याी हुई, हजारों कार्यकर्ताओं को बिना अपराध जेल में डाला गया और हजारों कार्यकर्ताओं का घर उजाड़ा गया, लेकिन जनता से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ता जा रहा है।