Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा है : शेखावत - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur यह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा है : शेखावत

यह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा है : शेखावत

0
यह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा है : शेखावत

जयपुर। कर्ज माफ नहीं होने का दर्द लेकर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने गए किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज की घटना पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

शेखावत ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के सामने कर्ज माफ न होने का दर्द रखने गए किसानों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करना हिटलरशाही है। जिन किसानों के दम पर कांग्रेस को सत्ता मिली, आज उन्हें लाठी और डंडों के लायक समझा जा रहा है।

शेखावत ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो भी शेयर किया। इसी प्रकार राहुल की यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले गांवों के किसानों को राज्य सरकार द़्वारा फसल खराबे का मुआवजा देने और खाद वितरित करने के निर्णय पर शेखावत ने टिप्पणी की कि युवराज आएंगे, उपहार लाएंगे। शेखावत ने कहा कि अपने काम को अहसान समझने वाली इस मानसिकता से ही देश को मुक्ति दिलानी है।

जन आक्रोश यात्रा से घबराई कांग्रेस : शेखावत ने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को राजस्थान की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इसे देखकर कांग्रेस जोड़ो- भारत तोड़ो यात्रा वाले घबरा गए हैं।