Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत तारणहार नहीं, पालनहार बन रहे : शेखावत - Sabguru News
होम Rajasthan Jodhpur अशोक गहलोत तारणहार नहीं, पालनहार बन रहे : शेखावत

अशोक गहलोत तारणहार नहीं, पालनहार बन रहे : शेखावत

0
अशोक गहलोत तारणहार नहीं, पालनहार बन रहे : शेखावत

दूसरे राज्यों के विधायकों को राजस्थान लाने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज
जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के आधार पर काम करती है। व्यक्ति यदि पूर्ण निष्ठा के साथ हमारी विचारधारा के साथ चलना स्वीकार करता है तो हम उसका सहर्ष बांहें फैलाकर स्वागत करते हैं। शेखावत रविवार को प्रेसवार्ता में पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्या सिंधिया के भाजपा में आने और राज्यसभा से टिकट मिलने के सवाल का उत्तर दे रहे थे।

शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन में जोधपुर नगर निगम चुनाव 2020 को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के तारणहार बन रहे हैं, क्योंकि वो मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र से कांग्रेस विधायकों को यहां लाते हैं, पर शेखावत ने कहा कि तारणहार नहीं, वे पालनहार बन रहे हैं।

कांग्रेस में चल रही उठा-पटक पर जोधपुर निगम चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी कहा कि घर के जो जिम्मेदार मुखिया हैं, वही भाग गए, कांग्रेस में कोई अध्यक्ष ही नहीं है, कार्यकारी अध्यक्ष के सहारे पूरी व्यवस्था चल रही है। मध्य प्रदेश के घटनाक्रम के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है। कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पाई है। वह स्वयं वहां की स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।

युवा और शिक्षित को टिकट

मेघवाल ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि वार्ड से टिकट स्थानीय निवासी को दिया जाए। हम पूरी प्रक्रिया अपना रहे हैं। उसके बाद ही टिकटों का बंटवारा होगा। युवाओं और शिक्षित लोगों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते नगर निगम चुनाव का क्या करना है, इसे लेकर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। भाजपा ने अपना पक्ष सरकार को बता दिया है। हम तो 5 अप्रैल के चुनाव की तैयारी में हैं, लेकिन जो राज्य सरकार निर्णय लेगी, हम उसके साथ हैं।

जारी होगा दृष्टि पत्र

मेघवाल ने कहा कि हमारा दृष्टि पत्र भी जारी होगा, जिसमें भाजपा नेतृत्व में नगर निगम का बोर्ड बनता है तो किस दिशा में जोधपुर को ले जाएंगे। किस तरह का विकास करेंगे। आज की बैठक का मुख्य मुद्दा भी यही था। नगर निगम चुनाव केवल जोधपुर नहीं, बल्कि जहां-जहां भी चुनाव है, हम वर्तमान सरकार की विफलता को बताएंगे। यह सरकार पूरी तरह फेल हुई है। वे जनआकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।

मंत्री शेखावत ने चलाई साइकिल

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ साइकिल पर बैठे शख्स का नाम मोहमद शरीफ है। शरीफ मूल रूप से पाली के हैं और जोधपुर में निवास करते हैं। वे शेखावत के फैन हैं और साइकिल पर नाम की पट्टिका भी केंद्रीय मंत्री शेखावत की लगा रखी है। रविवार को शरीफ स्टील भवन आए तो शेखावत ने उनकी साइकिल चलाई।