Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लव जिहाद पर केंद्रीय मंत्री शेखावत की मुख्यमंत्री गहलोत को नसीहत - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur लव जिहाद पर केंद्रीय मंत्री शेखावत की मुख्यमंत्री गहलोत को नसीहत

लव जिहाद पर केंद्रीय मंत्री शेखावत की मुख्यमंत्री गहलोत को नसीहत

0
लव जिहाद पर केंद्रीय मंत्री शेखावत की मुख्यमंत्री गहलोत को नसीहत

जोधपुर/जयपुर। जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लव जिहाद को लेकर दिए बयान पर सवाल उठाए हैं।

शेखावत ने ट्वीट किया, प्रिय अशोक गहलोत जी, क्या हज़ारों युवतियों के साथ प्रेम और विवाह के नाम पर, नाम और धर्म बदल कर हो रहे धोखे को लव जिहाद नहीं कहेंगे?

शुक्रवार को अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में शेखावत ने कहा, शादी अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है तो फिर महिलाएं अपने मायके का नाम या धर्म रखने के लिए स्वतंत्र क्यों नहीं हैं? क्यों लड़कियों के परिवारों को भी दूसरे धर्म को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जाता है? क्या धर्म व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात नहीं है?

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अशोक जी, चूंकि कांग्रेस व्यक्तिगत स्वतंत्रता की आड़ में इस कृत्य का समर्थन कर रही है तो क्या यह आपका नया सांप्रदायिक एजेंडा है? सत्ता लालच में हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द गढ़ना, घृणा फैलाना इत्यादि सब कांग्रेस प्रधान कृत है।

शेखावत ने कहा, भाजपा, सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है, इसलिए हमारी महिलाएं लव जिहाद नाम के धोखे और अन्याय के अधीन नहीं होंगी।

गहलोत पर बरसे पूनियां, बोले ‘लव जिहाद’ इस्लामिक आतंकवाद का एजेंडा

लव जिहाद भाजपा द्वारा निर्मित शब्द है : अशोक गहलोत