Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जलशक्ति मंत्री ने साझा की जल संरक्षण का संदेश देती धोनी की पेंटिंग - Sabguru News
होम Headlines जलशक्ति मंत्री ने साझा की जल संरक्षण का संदेश देती धोनी की पेंटिंग

जलशक्ति मंत्री ने साझा की जल संरक्षण का संदेश देती धोनी की पेंटिंग

0
जलशक्ति मंत्री ने साझा की जल संरक्षण का संदेश देती धोनी की पेंटिंग

नई दिल्ली/जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक पेंटिंग को साझा करके जल संरक्षण का जबर्दस्त संदेश दिया है।

दरअसल, शेखावत ने अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर की एक दीवार पर बनी धोनी की पेंटिंग को ट्वीट किया। पेंटिंग में धोनी छलांग लगाकर नल से टपक रही पानी की बूंद को लपकते नजर आ रहे हैं। ठीक उसी अंदाज में जैसे वो मैदान पर कैच लपकते हैं।

पेंटिंग के साथ संदेश लिखा है, कैच इट बिफोर इट टू लेट (लपक लो, इससे पहले की देर हो जाए)। शेखावत ने ट्वीट में लिखा कि जोधपुर की दीवार पर बना यह चित्र एक प्रभावशाली संदेश देता है। जल की एक-एक बूंद का संरक्षण भारत वर्ष की समृद्धता की दिशा में उठाए गए एक-एक कदम के समान है।

देश में पानी की गंभीरता को कुछ यूं समझा जा सकता है कि देश में लगभग 22 प्रतिशत भूजल या तो सूख चुका है या फिर सूखने की कगार पर है। ऐसे में धोनी की इस पेंटिंग हर भारतीय को सबक लेने की जरूरत है।