

SABGURU NEWS | भोपाल मध्यप्रदेश में वर्तमान में मृत्युदंड की सजा पाए 27 कैदी विभिन्न जेलों में बंद हैं। मध्यप्रदेश में 27 कैदियों को होनी हैं फांसी, जल्लाद ही नहीं
तस्वीर का दूसरा रुख यह है कि प्रदेश में फांसी देने का कानून तो बन गया है, लेकिन कोई जल्लाद उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरे प्रदेशों से वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।
प्रदेश विधानसभा में आज जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य ने कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
श्री आर्य ने बताया कि मृत्युदंड की सजा पाए 11 कैदी केंद्रीय जेल इंदौर, नौ कैदी जबलपुर, तीन-तीन कैदी भोपाल और ग्वालियर और एक कैदी उज्जैन केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय जेल इन्दौर एवं जबलपुर में फांसी देने की व्यवस्था है। प्रदेश में वर्तमान में कोई जल्लाद उपलब्ध नहीं है, ऐसे में अन्य राज्यों से वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो