Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jalore-Sirohi: 2 mililon voters decisde the fate of 15 candidates - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जानिए कितने मतदाता करेंगे जालोर-सिरोही के प्रत्याशियों का फैसला

जानिए कितने मतदाता करेंगे जालोर-सिरोही के प्रत्याशियों का फैसला

0
जानिए कितने मतदाता करेंगे जालोर-सिरोही के प्रत्याशियों का फैसला
jalore loksabha constituency
jalore loksabha constituency
jalore loksabha constituency

सबगुरु न्यूज-सिरोही। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में सोमवार को जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। जालोर और सिरोही जिले से जालोर की पांच और सिरोही की तीन विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित बूथों के लिए मतदान दल रवाना पहुंच गए।

सोमवार को सवेरे मतदान शुरू होगा। इस बार जालोर लोकसभा क्षेत्र में 2097 बूथों पर कुल 20 लाख 71 हजार 245 मतदाता लोकसभा क्षेत्र के 15 प्रत्याशियों के भागय का फैसला करेंगे। यहां प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का माना जा रहा है।

बीएसपी के प्रत्याशी इस बार यहां से नहीं है और न ही पिछले दो चुनावों की तरह यहां पर कांग्रेस का कोई निर्दलीय प्रत्याशी है। 2009 और 2014 में बूटासिंह ने कांग्रेस के बागी के रूप में यहां खड़े होकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया था।
-जालोर जिले में सबसे ज्यादा मतदाता
लोकसभा क्षेत्र में जालोर और सिरोही दो जिले पड़ते हैं। इसमें जालोर जिले के 13 लाख 38 हजार 833 मतदाता हैं। वहीं सिरोही जिले में सात लाख 32 हजार 414 मतदाता हैं। जालोर जिले की आहोर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 50 हजार 597 मतदाता हैं।

वहीं जालोर विधानसभा में दो लाख 77 हजार 974, भीनमाल में दो लाख 80 हजार 909, सांचौर में दो लाख 85 हजार 163 तथा रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 44 हजार 290 पंजीकृत मतदाता हैं। इसी तरह सिरोही जिले की सिरोही विधानसभा में दो लाख 74 हजार 452, पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा में दो लाख 4 हजार 645 तथा रेवदर विधानसभ में दो लाख 53 हजार 315 मतदाता पंजीकृत हैं।

-गत लोकसभा में 18.24 लाख मतदाता
गत लोकसभा चुनावों में जालोर लोकसभा क्षेत्र में जालोर और सिरोही जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 लाख 24 हजार 968 पंजीकृत मतदाता थे। मोदी लहर में 10 लाख 86 हजार 928 मतदाताओं ने मतदान किया था। उस समय कुल 59.62 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वहीं 2018 में जालोर लोकसभा क्षेत्र में 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। हर सीट पर कांग्रेस की भीतरघात के कारण भाजपा ने आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिरोही में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी और कांग्रेस के बागी संयम लोढ़ा ने जीत दर्ज की थी।

-ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
दूसरे चरण के मतदान के लिए जालोर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कुल 39 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जांच और नाम वापसी के बाद यहां पर 15 प्रत्याशी शेष रह गए। इनमें भाजपा से देवजी पटेल, कांग्रेस से रतन देवासी,आआरपी से कालूराम, बीएमयूपी से भंवरलाल, एपीओआई से रामप्रसाद जाटव, शिवसेना से विजयलक्ष्मी पुरोहित चुनाव मैदान में हैं।

इनके अलावा कपूराराम मीणा, खेताराम, दिनेशसिंह, निम्बाराम, भावाराम, भेराराम बरार, मोहनलाल, लखाराम चौधरी तथा लुकाराम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।