Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jammu and kashmir Local Body Election results 2018-J&K निकाय चुनाव : लेह में कांग्रेस ने सभी 13 वार्ड जीते, भाजपा शून्य - Sabguru News
होम Headlines J&K निकाय चुनाव : लेह में कांग्रेस ने सभी 13 वार्ड जीते, भाजपा शून्य

J&K निकाय चुनाव : लेह में कांग्रेस ने सभी 13 वार्ड जीते, भाजपा शून्य

0
J&K निकाय चुनाव : लेह में कांग्रेस ने सभी 13 वार्ड जीते, भाजपा शून्य
jammu and kashmir Local Body Election results 2018
jammu and kashmir Local Body Election results 2018
jammu and kashmir Local Body Election results 2018

लेह। जम्मू कश्मीर के लेह में कांग्रेस ने शहरी निकाय चुनावों में लेह निगम समिति के सभी 13 वार्डों में जीत हासिल कर ली है अौर भारतीय जनता पार्टी के खाते में एक भी सीट नहींं आ सकी है।

अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 13 वार्डो में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियोें को विजयी घोषित कर दिया गया है और भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।

मतगणना को देखते हुए मतगणना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन की तरफ से जारी पास की जांच के बाद ही लोगों को भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है। पूरे राज्य में मतगणना जारी है और नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे।

इन चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकप) ने हिस्सा नहीं लिया। इन पार्टियों का आरोप था कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 35 ए के बारे में कोई निर्णय नही लिया है।

अनंतनाग शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस ने 20 सीटें जीती

अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 25 सदस्यीय निगम समिति में कांग्रेस ने 20 सीटें जीत ली हैं और भारतीय जनता पार्टी के खाते में मात्र तीन सीटें आई हैं तथा दो पर निर्दलीय जीते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने 20 सीटें जीती हैं और दो पर भाजपा विजयी हुई है तथा दो पर निर्दलीय जीते हैं।