Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो किशोरियों को छुड़ाया - Sabguru News
होम India City News जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो किशोरियों को छुड़ाया

जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो किशोरियों को छुड़ाया

0
जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो किशोरियों को छुड़ाया

जम्मू। जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो नाबालिग किशोरियों को मुक्त कराया है, जो कथित तौर पर मानव तस्करी की शिकार हुई थीं।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कि दो किशोरियों को राज्य के बाहर से जम्मू ले जाया गया था। इस सूचना पर त्रिकुटा नगर थाने की एक टीम ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें बचा लिया।

सूत्रों ने कहा कि दोनों किशोरियों को दलाल के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। दलाल फिलहाल फरार है। सूत्रों ने बताया कि दोनों किशोरियां म्यांमार की रहने वाली हैं।

पुलिस ने कहा कि किशोरियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज करने के लिए अदालत में पेश किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।