Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jannayak janata party leader ajay singh chautala addressing party workers in narnaund-भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ मोदी के नाम का जाप : डॉ. अजय सिंह चौटाला - Sabguru News
होम Chandigarh भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ मोदी के नाम का जाप : डॉ. अजय सिंह चौटाला

भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ मोदी के नाम का जाप : डॉ. अजय सिंह चौटाला

0
भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ मोदी के नाम का जाप : डॉ. अजय सिंह चौटाला

हिसार/चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि यह पार्टी के मेहनती एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज जननायक जनता पार्टी प्रदेश के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। मुझे यह अच्छी तरह से ज्ञात है कि आप लोग अपने प्रिय नेता दुष्यंत चौटाला को विजयी बनाने के लिए किस प्रकार से इस भीषण गर्मी और तपती धूप में भी दिन रात पसीना बहा रहे हो।

डॉ चौटाला शनिवार को नारनौद की देवराज धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सात मई को हिसार के सेक्टर 16-17 में होने वाली विजय रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का भी आह्वान किया। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंच रहे हैं।

डॉ चौटाला ने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि देश एवं प्रदेश में पिछले पांच वर्षों से पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पास जनता के मध्य अपनी उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए कुछ भी नहीं है। यही नहीं उनके पास न तो क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्ययोजना है और न ही इस संबंध में उनका अपना कोई विजन है। इनका जनता के सुखों-दुखों से कोई लेना देना नहीं है। इन्हें तो मोदी नाम का सहारा ही सत्ता प्राप्त करने का केवल एक ही उपाय नजर आता है।

उन्होंने कहा कि आप सब इस तथ्य से भली भांति परिचित हैं कि आप के सांसद दुष्यंत चौटाला न केवल अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्यरत रहते हैं बल्कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी वे सदैव तत्पर रहते हैं। यह उनके द्वारा ईमानदारी पूर्वक समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का ही परिणाम है कि उन्हें संसद द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान दिया गया। यह न केवल दुष्यंत के लिए बल्कि पूरे जजपा कार्यकर्ताओं और हिसार क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है।

पूर्व विधायक व जेजेपी के वरिष्ठ नेता रामकुमार गौतम ने कहा कि एक तरफ जहां जननायक जनता पार्टी के हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला जनता के मध्य अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी सांझा कर क्षेत्र के विकास को पहले से ज्यादा गतिमान करने के लिए वोट मांगने का कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह पिछले दस दिनों से लगातार केवल मोदी की माला जपने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत ने अपनी कार्यप्रणाली से एक विजनरी और सबको साथ चलने वाले नेता के रूप में साबित किया है। जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश सचिव उमेद लोहान ने कहा कि दिन प्रतिदिन चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है।

ऐसी स्थित में मेरा आप से यह अनुरोध है कि आप अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज करते हुए क्षेत्र के सभी गांव-गलियों, कॉलोनियों और मोहल्लों में लोगों के घर-घर जा कर उन्हें जजपा की जनिहतकारी नीतियों की जानकारी देने के साथ ही साथ उन्हें सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और क्षेत्रवासियों की उन्नित के लिए किए गए कार्यों से अवगत करवाएं।

इस अवसर पर हलका प्रधान ओमप्रकाश खरबला, अमित बूरा, सतपाल पालु, रामकुमार भट्ट, धर्मवीर सिहाग, सुशील खरब, रणधीर कौथ, छन्नो देवी, सेवापति पानु, राजबाला राखी, महाबीर बुडाना, अमरजीत मलिक, संदीप काला, सुजानी देवी पूर्व पार्षद, बलवान, सतबीर लोहान, सुधीर पांचाल, संजय सीसर, समुंदर पुठ्ठी, रामफल धानक, योगेश गौतम, पप्पु काजल, राजबीर काजल, कृष्ण सिहाग सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।