Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 13 in history : What happened on 13 january in Indian and World History-जनवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 13 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1607 – स्पेन में दिवालियेपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
1709 – मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिए ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1849 – द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
1910 – न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण शुरु हुआ।
1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1926 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ।
1938 – जाने-माने संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्‍म हुआ।
1948 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए कोलकाता में आमरण अनशन शुरू किया।
1949 – भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म हुआ।
1964 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक दंगे में कम से कम 100 लोग मारे गए, 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
1993 – अमरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में ‘नो फ्लाई जोन’ की घोषणा की और इराक पर हवाई हमले भी किए।
1995 – बेलारूस नाटो का 24वां सदस्य देश बना।
1999 – नूरसुल्तान नजरबायेव दोबारा कजाखस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
2006 – ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इन्कार किया।
2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वां अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।