Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 18 in history : What happened on 18 january in Indian and World History-जनवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 – जेम्स कुक ‘हवाई द्वीप समूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने।
1862 – अमरीका में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1915 – फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
1919 – ब्रिटेन में ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 – सोवियत संघ (अब रूस ) की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची और जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
1960 – अमरीका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963 – फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाजार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968 – अमरीका और सोवियत संघ (अब रूस) परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1968 – सोवियत संघ (अब रूस) ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1976 – फ्रांस ने जासूसी के आरोप में सोवियत संघ (अब रूस) के 40 अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1989 – चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1996 – राजनीतिज्ञ एवं अभिनेता एन. टी. रामाराव का निधन।
1997 – नफीसा जोसेफ़ मिस इंडिया बनीं।
2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – अमरीका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर राजी हुआ।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2006 – अमरीका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2009 – द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपनी सिफारिशें सरकार को पेश की।