Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 19 in history : What happened on 19 january in Indian and World History today-जनवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1736 – भाप के इंजन की खोज करने वाले आविष्कारक जेम्स वॉट का जन्म हुआ।
1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर की निधन हुआ।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा मित्रतापूर्ण समझौता समाप्त।
1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 – मध्य अमरीकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
1941 – ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने बर्मा (म्यांमार) पर हमला किया।
1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1960 – जापान और अमेरिका के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
1981 – अमरीकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमरीकी बंधकों को रिहा किया गया।
1990 – ओशो के नाम से मशहूर आध्यात्मिक गुरु और दार्शनिक आचार्य रजनीश का पुणे में निधन।
1995 – चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने को नष्ट कर दिया।
2013 – स्कॉटलैंड के ग्लेन कोए में हुए हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।