Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 20 in history : What happened on 20 january in Indian and World History-जनवरी 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 20 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1817 – कलकत्ता(अब कोलकाता) में हिन्दू कॉलेज की स्थापना हुई।
1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की।
1920 – अमरीका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1942 – जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
1945 – फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1949 – अमरीकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की।
1950 – दक्षिण अमरीकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्माइलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
1957 – भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1961 – जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बने।
1980 – अमरीकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 – मध्य अमरीकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावी हुआ।
1991 – सूडान सरकार ने इस्लामी कानून लागू किया।
2001 – जार्ज डब्ल्यू बुश 43वें अमरीकी राष्ट्रपति बने।
2005 – बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन।
2009 – बराक ओबामा ने अमरीका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2018 -भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।