Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 21 in history : What happened on 21 january in Indian and World History-जनवरी 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1502 – रियो डि जेनेरियो की वर्तमान स्थिति की पहली बार पहचान की गई।
1576 – मैक्सिको के लियोन शहर की स्थापना हुई।
1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों मारे गए।
1793 – फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद मृत्युदंड दे दिया गया।
1809 – अमरीकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
1840 – चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।
1872 – कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।
1892 – बास्केटबॉल का पहला मैच खेला गया।
1920 – अमरीकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।
1922 – ‘क्वीज शो’, ‘ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म।
1924 – पूर्व सोवियत संघ में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन।
1925 – सोवियत रूस और जापान ने द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1930 – चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म हुआ।
1936 – ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन।
1942 – जापान ने बर्मा पर हमला किया।
1945 – क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन।
– फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन।
1957 – भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन।
1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।
1963 – हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक एवं पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।
1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
1980 – अमरीका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।
1981 – तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।
1986 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।
1991 – सूडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।
1995 – रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।
1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूब गई। इस दुर्घटना में कुल 340 लोग मारे गए।
2008 – भारत ने इजराइल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान ‘सूर्यकिरण’ के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।