Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 24 in history : What happened on 24 january in Indian and World History-जनवरी 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 24  : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।
1776 – जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म। वे अद्भुत विचार शक्ति और सामाजिक परिस्थितियों के विश्लेषण में विशेष दक्षता रखते थे।
1797 – फ्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म।
1826 – प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म।
1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।
1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।
1946 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा अमरीका, केनेडा और ब्रिटेन द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन किया गया।
1950 – संविधान सभा ने राजेन्द्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
1950 – जन गण मन, अधिनायक जय हे को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।
1961 – हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का पति आर्थर मिलर से पाँच साल बाद तलाक़ हुआ।
1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन।
1966 – आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई।
1966 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन।
1972 – जापान के सैनिक शोइची योकोई को जंगल से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह समझते हुए कि द्वितीय विश्व युद्ध जारी है, 28 वर्ष जंगलों में छिपते हुए बिताए।
1990 – जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
1996 – अमरीका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी ​मिली।
2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
2007 – रूस एवं भारत के बीच परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए समझौता हुआ।
2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट में 35 लोगों की मौत तथा 180 घायल हुए।