Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 26 in history : What happened on 26 january in Indian and World History-जनवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1556- मुगल बादशाह हुमायूं की मौत।
1666 – फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1845 – ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गए।
1930 – ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931 – ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।
1931 – ऑस्ट्रिया और हंगरी ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1934 – पौलैंड और जर्मनी के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1950 – भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950 – स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1950 – उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
1963 – भारत सरकार ने मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1972 – युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गई।
1981 – पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1999 – महिलाओं के यौन शोषण पर बंगलादेश की राजधानी ढाका में विश्व सम्मेलन का आयोजन।
2001 – गुजरात के भुज में जबरदस्त भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत।
2008 – 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने परेड की सलामी ली।