Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 27 in history : What happened on 27 january in Indian and World History-जनवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 27 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1823 – अमरीका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका में देश का पहला राजदूत नियुक्त किया।
1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1891 – पेनसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
1897 – ब्रिटिश सैनिकों ने घाना में बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 – अमरीकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1943 – अमरीका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1959 – नई दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गई।
1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।
1974 – पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम राष्ट्र को समर्पित किया।
1988 – पहली बार हेलिकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
2009 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामास्वामी वैंकटरमण का निधन हुआ।
2013 – अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गए।
2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 घायल।