Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 29 in history : What happened on 29 january in Indian and World History-जनवरी 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 29 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1528 – मुगल सम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।
1780 – देश के पहले समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कलकत्ता से प्रकाशन आरंभ हुआ। अंग्रेजी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स आगस्टस हिक्की थे।
1896 – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म।
1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ी।
1949 – ब्रिटेन ने इज़राइल को मान्यता दी।
1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना।
1963 – फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1970 – शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठाैर का जन्म।
1976 – सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
1979 – भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
1989 – सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1992 – भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1994 – भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
1996 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की फ्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।
2005 – टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2006 – भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की विजेता बनीं।
2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।