Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 3 in history : What happened on 3 january in Indian and World History-जनवरी 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 03 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया।
1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।
1901 – शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1911 – अमरीका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1929 – महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
1956 – फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
1957 – अमरीका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गई।
1959 – अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1968 – देश के पहले मौसम विज्ञान राॅकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।
1974 – बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।
1993 – अमेरिका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जतायी।
1995 – हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
2000 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
2002 – काठमांडू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों, अपराधियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
2005 – यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
2007 – चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान संभाली।
2008 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
2009 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधान सभा में विश्वास मत हासिल किया।
2015 – नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत।