Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 30 in history : What happened on 30 january in Indian and World History-जनवरी 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को देशद्रोह के जुर्म में मृत्युदंड दिया गया।
1790 – पहली लाइफबोट काे इंग्लैंड की टायन नदी में उतारा गया।
1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।
1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
1911 – ‘कैनेडियन नैवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।
1913 – ब्रिटेन के ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।
1948 – नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की।
1949- रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।
1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।
1971- इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
1989- अमरीका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
1991- इराकी सेना ने सऊदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमरीकी सैनिक मारे गए।
2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।
2008- चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
2013 दक्षिण कोरिया ने नारो-1 रॉकेट का सफलता प्रक्षेपण किया।
2016 नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गए तथा 136 घायल हुए।