Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 31 in history : What happened on 31 january in Indian and World History-जनवरी 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1561 – मुगल बादशाह अकबर के वजीर एवं संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटन में हत्या।
1865 – अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत।
1893 – ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमरीका में पहली बार पेटेंट किया गया।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)।
1963 – ‘मोर’ को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना-9 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
1985 – दलबदल निरोधक 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी।
1996 – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।
2004- पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार।
2007 – भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो नीदरलैंड की इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गई।
2010 – हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो अरब डॉलर कमाकर दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
2013 – दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।