Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 6 in history : What happened on 6 january in Indian and World History-जनवरी 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 06 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1664 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
1929 – मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
1947 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1950 – ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।
1976 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1980 – सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
1983 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1989 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई।
2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिए इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमरीका को चेतावनी दी।
2007 – उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 का भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
2008 – अमरीका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत।