Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 7 in history : What happened on 7 january in Indian and World History-जनवरी 7 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 7 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 7 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 7 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 07 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
1789 – अमरीकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
1859 – सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू।
1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंचकर ग़रीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरू किया।
1950 – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म।
1953 – अमरीकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
1959 – अमरीका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नयी सरकार को मान्यता प्रदान की।
1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
1980 – भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
1987 – कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किये।
1989 – जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
1999 – अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू।
2000 – जकार्ता में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
2003 – जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डाॅलर की मदद की घोषणा की।
2008 – भारत एवं मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
2009 – आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालिंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 – जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
2015 – पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 – यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।