Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 9 in history : What happened on 9 january in Indian and World History today-जनवरी 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 9 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
january 9, 1768 in history : first modern circus is staged
january 9, 1768 in history : first modern circus is staged

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 09 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1431 – फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुकदमे की शुरुआत हुई।
1718 – फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।
1768 – फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस‘ का प्रदर्शन किया।
1792 – तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1816 – सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प‘ का परीक्षण किया।
1914 – महात्मा गांधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।
1915 – महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।
1918 – भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध ‘बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज़ हुआ।
1923 – जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट‘ का निर्माण किया।
1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियाें की हत्या।
1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
1991 – अमरीकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
2001 – बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2005 – पीएलओ के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 – श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 – तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2011 – ईरान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।