Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जापान के वृद्धाश्रम में आग लगी, 11 की मौत - Sabguru News
होम Breaking जापान के वृद्धाश्रम में आग लगी, 11 की मौत

जापान के वृद्धाश्रम में आग लगी, 11 की मौत

0
जापान के वृद्धाश्रम में आग लगी, 11 की मौत
Japan fire kills 11 at home for elderly people
Japan fire kills 11 at home for elderly people
Japan fire kills 11 at home for elderly people

टोक्यो। जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। जापान प्रशासन होक्काइदो के सापोरो स्थित वृद्धाश्रम में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

एक शख्स ने वृद्धाश्रम से धुंआ उठते देखा और तुरंत आपातकाल सेवा को सूचित कर दिया, जिसके बाद 40 से अधिक दमकल वाहन, एंबुलेंस और पुलिस कारें घटनास्थल पर पहुंची।

जिस समय यह आग लगी, उस समय केंद्र में 16 लोग थे, जो इसकी अधिकतम क्षमता है। इस घटना में मारे गए आठ पुरूषों और तीन महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।

इसके अलावा पांच को जीवित बचा लिया गया लेकिन 50 से 80 वर्ष के बीच के तीन पुरूष घायल हो गए। हालांकि, इनकी हालत गंभीर नहीं है और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।