Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jaswant Sihag joins Bharat Vahini Party-भारत वाहिनी पार्टी से जुडे इंटरनेशनल प्लेयर जसवंत सिहाग - Sabguru News
होम Rajasthan Hanumangarh भारत वाहिनी पार्टी से जुडे इंटरनेशनल प्लेयर जसवंत सिहाग

भारत वाहिनी पार्टी से जुडे इंटरनेशनल प्लेयर जसवंत सिहाग

0
भारत वाहिनी पार्टी से जुडे इंटरनेशनल प्लेयर जसवंत सिहाग
Jaswant Sihag joins Bharat Vahini Party
Jaswant Sihag joins Bharat Vahini Party
Jaswant Sihag joins Bharat Vahini Party

जयपुर। हनुमानगढ़ की नोहर विधानसभा क्षेत्र से जाने माने खिलाडी जसवंत सिहाग ने गुरूवार को भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी से मुलाकात कर वाहिनी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सुनील भादू, आनंद शर्मा और डॉ अशोक बैरड़ समेत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ श्याम नगर, जयपुर स्थित वाहिनी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री दयाराम महरिया ने जसवंत सिहाग का स्वागत किया और जसवंत सिहाग ने भी तिवाड़ी को पुष्प-गुच्छ भेंट किया।

प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने सिहाग को पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर वाहिनी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दें कि जसवंत सिहाग खेल की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नाम है, वे वॉलीबॉल के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।