Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक : कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भाजपा से जयनगर सीट छीनी
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक : कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भाजपा से जयनगर सीट छीनी

कर्नाटक : कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भाजपा से जयनगर सीट छीनी

0
कर्नाटक : कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भाजपा से जयनगर सीट छीनी
Jayanagar Assembly election result : Congress Sowmya Reddy wins over 2500 votes
Jayanagar Assembly election result : Congress Sowmya Reddy wins over 2500 votes
Jayanagar Assembly election result : Congress Sowmya Reddy wins over 2500 votes

बेंगलूरु। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा की जयनगर सीट को भारतीय जनता पार्टी से छीन ली। इस सीट पर कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भाजपा के बीएन प्रह्लाद बाबू को 3775 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

राज्य के पूर्व गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी ने 54457 वोट हासिल किए जबकि प्रह्लाद को 51568 वोट मिले।

चुनाव आयोग ने जयनगर क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बीएन विजयकुमार के निधन के कारण 12 मई को इस सीट पर हाेने वाले आम चुनाव को रद्द कर दिया था। भाजपा ने उनके भाई को अपना उम्मीदवार बनाकर सहानुभूति वोट हासिल करने का प्रयास किया। उनकी उम्मीदवारी का भाजपा के स्थानीय पार्षदों ने विरोध भी किया था।

राज्य में जनता दल (एस) और कांग्रेस गठबंधन सरकार के गठन के बाद इस सीट पर जद (एस) उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। इस जीत के साथ ही राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है।