Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झांसी : पैसे के लेन देन में युवक ने काटा महिला का हाथ - Sabguru News
होम Headlines झांसी : पैसे के लेन देन में युवक ने काटा महिला का हाथ

झांसी : पैसे के लेन देन में युवक ने काटा महिला का हाथ

0
झांसी : पैसे के लेन देन में युवक ने काटा महिला का हाथ

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के रक्सा थानाक्षेत्र में एक युवक ने पैसे के लेन देन को लेकर महिला और उसके बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में महिला का हाथ कट गया और बच्चा भी घायल हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रक्सा थानाक्षेत्र के हेबदा गांव में एक युवक राकेश ने ने माया नाम की महिला और उसके बच्चे करन पर धारदार हथियार से गुरूवार रात हमला कर दिया। तलवार से किये गये इस हमले में महिला के बायें हाथ की कलाई अलग हो गई।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है और दोनों ही खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर पर आरोपी राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि राकेश का पहले से माया के घर आना जाना था और उसने 80 हजार की रकम माया को दी थी इसी पैसे की वापसी को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी बीच राकेश कल देर रात तलवार लेकर माया के घर में घुस गया और मां बेटे को बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी राकेश फरार है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।