Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : दो लडकियों से गैंगरेप के मामले में दस अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines झारखंड : दो लडकियों से गैंगरेप के मामले में दस अरेस्ट

झारखंड : दो लडकियों से गैंगरेप के मामले में दस अरेस्ट

0
झारखंड : दो लडकियों से गैंगरेप के मामले में दस अरेस्ट

गुमला। झारखंड में गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में करीब सप्ताह पूर्व दो लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मामले में आरोपियों को आज तड़के उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी छोटा खतंगा और बड़ा खतंगा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि तीन अप्रेल को सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इस सिलसिले में पांच अप्रेल को संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी अपने-अपने गांव से फरार हो गए थे जो कुछ दिन पूर्व ही वापस लौटे थे।