Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड में 12 साल की लडकी से सात युवकों ने किया गैंगरेप
होम Breaking झारखंड में 12 साल की लडकी से सात युवकों ने किया गैंगरेप

झारखंड में 12 साल की लडकी से सात युवकों ने किया गैंगरेप

0
झारखंड में 12 साल की लडकी से सात युवकों ने किया गैंगरेप
Jharkhand : 12 year old girl gangraped by seven youths in Godda
Jharkhand : 12 year old girl gangraped by seven youths in Godda

गोड्डा। झारखंड में गोड्डा जिले के पत्थरगामा थाना क्षेत्र में सोमवार को सात युवकों ने एक 12 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। इस दौरान नाबालिग द्वारा शोर मचाये जाने पर स्थानीय लोगों के जुटने से डरकर दो आरोपितों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

बाद में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है जहां मेडिकल बोर्ड की जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस सिलसिले में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अबतक दो लोगों को पकड़ा है जबकि अन्य पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

महोबा में युवक ने एक महिला ने किया नव विवाहिता का रेप