Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकुड़ में यात्री बस और सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर, 16 की मौत, 26 घायल - Sabguru News
होम Breaking पाकुड़ में यात्री बस और सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर, 16 की मौत, 26 घायल

पाकुड़ में यात्री बस और सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर, 16 की मौत, 26 घायल

0
पाकुड़ में यात्री बस और सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर, 16 की मौत, 26 घायल

रांची। झारखंड में पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सालपतरा गांव के निकट बुधवार सुबह यात्री बस और सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भिड़ंत में 16 लोगों की मौत हो गई।

उपायुक्त बरुन रंजन ने बताया कि इस घटना में 26 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि बरहरवा से पागल बाबा नामक यात्री बस दुमका की ओर जा रही थी, इसी क्रम में सालपतरा के निकट टैंकर और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना की मुख्य वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया जा रह है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कुछ यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में ले जाने और इलाज के क्रम में हुई। गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अब भी कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।