Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jharkhand assembly election 2019 schedule - Sabguru News
होम India लोकतंत्र के उत्सव में इस बार झारखंड में होगा चुनावी दंगल

लोकतंत्र के उत्सव में इस बार झारखंड में होगा चुनावी दंगल

0
लोकतंत्र के उत्सव में इस बार झारखंड में होगा चुनावी दंगल
Jharkhand assembly election 2019 schedule
Jharkhand assembly election 2019 schedule
Jharkhand assembly election 2019 schedule

भारत देश में जिस प्रकार से त्याेहार और फेस्टिवल एक के बाद एक बनाए जाते हैं। वैसे ही हमारे देश में लोकतंत्र का उत्सव यानी चुनाव भी कुछ अंतराल के बाद शुरू हो जाते हैं। इस बार भारत का राज्य झारखंड चुनावी दंगल के लिए तैयार है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मौजूदा समय में समय झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री रघुबर दास है।

भाजपा कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा इन चुनावों में अपनी ताल ठोकेगी। झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होगा। 30 नवंबर को पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को चुनाव होगा।

इसके अलावा चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं पांचवें चरण में 16 सीटों पर चुनाव होगा जिसके तहत 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। झारखंड में 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनावी नतीजों का एलान होगा। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 30 नंवबर से शुरू होने वाले चुनाव में 9 जिले नक्सल प्रभावित हैं और 13 अति प्रभावित हैं। इसके अलावा  67 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं जो संवेदनशील हैं।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली थी सबसे अधिक सीटें

इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को शानदार जीत मिली। झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 11, कांग्रेस को एक, जेएमएम को एक और आजसू को एक सीट मिली थी। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन से होगा ।संभव है कि जेवीएम भी चुनाव एलान के बाद गठबंधन में शामिल हो।

लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद स्थानीय भाजपा नेता और मुख्यमंत्री रघुबर दास उत्साहित हैं। लेकिन वहां के क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू भी अपनी-अपनी सरकार बनाने की जीत और प्रयास करेगी। कांग्रेस को मिली सफलता से पार्टी उत्साहित है। हालांकि इन दोनों राज्यों में कांग्रेस सरकार तो नहीं बना पाई है, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उम्मीद से अधिक सीटें मिलने से कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस ने भी झारखंड में चुनावी दंगल की पूरी तैयारी कर दी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 81 में से 37 सीटें जीतकर गठबंधन कर बनाई थी सरकार

झारखंड विधानसभा की मौजूदा हालत

इस समय झारखंड में बीजेपी के रघुवर दास मुख्यमंत्री हैं। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीट जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के साथ सरकार बनाई थी। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने पांच सीटें जीती थीं। वहीं चुनाव के बाद झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के जीते हुए 8 में से 6 विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में सहयोग किया था।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 19, कांग्रेस 6 और अन्य 6 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे। झारखंड विधानसभा में 2014 चुनाव में किसे मिला था कितना वोट शेयर झारखंड विधानसभा में 2014 चुनाव में एनडीए को 35 फीसदी, यूपीए को 11 फीसदी, जेएमएम को 20 फीसदी, जेवीएम और गठबंधन को 10 फीसदी और अन्य को 24 फीसदी का वोट शेयर मिला था।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार